एक ने कहा ठग तो दूसरे ने दी महाराज की उपाधि

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री कमलनाथ ने कुछ समय पहले बाबा रामदेव के साथ अपने लोकसभी क्षेत्र में चिंदवारा में आयोजित योग शिविर में हिस्सा लिया था। शिविर के दौरान कमलनाथ ने अपने भाषण में कहा था कि इस समय भ्रष्टाचार देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती है। कमलनाथ ने बाबा रामदेव को महाराज जी की उपाधि भी दी थी।
राज्य में कांग्रेस कार्यकर्ता भी इस समय दुविधा में हैं कि वे क्या करें। एक तरफ जहां कमलनाथ उनके भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं तो दूसरी ओर यूपीए सरकार ने बाबा रामदेव के खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई करवाई थी। चिंदवारा में बाबा रामदेव के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई के खिलाफ सोमवार को बंद भी रहा था।
कमलनाथ के इस रवैये से यह तो साफ हो गया है कि केंद्र में भले ही सरकार बाबा रामदेव के आंदोलन का विरोध कर रही हो लेकिन राज्यों में उसी के सरकार के लोग बाबा के समर्थन में आगे आ रही हैं। यह कांग्रेस में हो रहे बिखराव की ओर भी इशारा करता है।
;











Click it and Unblock the Notifications