केन्द्र के दवाब में हैं मायावती : भाजपा

बाबा रामदेव और उनके साथ अनशन कर रह लोगों को पुलिस ने लाठियों से पीटा इसके विरोध में भाजपा ने 24 घंटे का सत्याग्रह किया सत्याग्रह की समाप्ति पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि सुश्री मायावती का जमीर जागा और उन्होंने बाबा रामदेव पर की गयी कार्रवाई को ङ्क्षनदनीय बताया।
मायावती ने मामले की उच्चतम न्यायालय से जांच कराने की मांग भी की। उनका यह रवैया पूरी तरह से सही था लेकिन केन्द्र के इशारे पर सुश्री मायावती ने उन्हें राज्य की सीमा में प्रवेश करने से रोकते हुए अनशन की इजाजत नहीं दी। उन्होंने कहा कि सुश्री मायावती स्वयं ही भ्रष्टाचार में डूबी हैं तथा उन पर आय से अधिक संपत्ति के मामले की सीबीआई जांच चल रही है ऐसे में वे भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़े बाबा का साथ कैसे दे सकती थीं।
श्री शाही ने कहा कि बाबा रामदेव को राज्य की सीमा में रोकने का काम केन्द्र सरकार से मिले निर्देश के अनुसार किया गया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में ऐसा क्या था कि उनके अनशन से कानून व्यवस्था की समस्या आ जाती।












Click it and Unblock the Notifications