उत्तर प्रदेश: पार्सल से बम भेजने वाला गिरफ्तार

एटीएस ने स्थानीय पुलिस की मदद से दुकानदार राजेश को गिरफ्तार किया उसके पास से मोबाइल फोन,चार सिमकार्ड,पर्स, कुछ दुकानों के विजिटिंग कार्ड बरामद हुए।
मुखबिर की सूचना पर एटीएस की अलीगढ़ इकाई ने अतरौली बस अड्डे के पास से बिसावर निवासी राजेश शर्मा को हिरासत में लिया। पुलिस को पूछताछ में पकड़े गए राजेश शर्मा ने बताया कि उसकी नगना मंदिर के पास टीवी व इलेक्ट्रानिक सामान बेचने की दुकान थी। दुकान पर ब्रिकी न होने से दुकान घाटे में चल रही थी। उस पर लोगों का काफी कर्ज हो गया। उसके पास कर्ज उतारने का कोई रास्ता नहीं था। उसने कर्ज उतारने की योजना बनायी।
उसने 28 मई को उसने अरिहन्त ज्वैलर्स के मालिक को पार्सल में बम रखकर भेजा ताकि वह डर जाए। योजना के तहत उसने दो यूनीनार के सिमकार्ड खिरनीगेट बाजार से फर्जी आईडी लगाकर खरीदे थे। साथ उसने बम में इस्तेमाल की गई घड़ी, बिजली के पाइप, तार आदि लेकर बम तैयार किया।
कोरियर कम्पनी के माध्यम से अरिहन्त सर्राफा दुकान मालिक को बम भेज दिया। दो दिन बाद उसे समाचार पत्रों के माध्यम से पता चला कि दुकान मालिक के पास पार्सल पहुंच गया। पार्सल में बम की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। बम निरोधक दस्ते ने बम को निष्क्रिय कर दिया। राजेश को इंतजार था कि मामला शांत हो जाए ताकि व ज्वैलर्स को फोन कर रंगदारी की मांग करे। इसी बीच पुलिस उस तक पहुंच गयी। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।












Click it and Unblock the Notifications