झारखंड: महिला को मारा, काटा, भूना और खा गये

Murder
रांची। झारखंड के गुमला जिले एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने इंसानियत और हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। यहां एक महिला पर काला जादू करने का आरोप लगाकर कुछ लोगों ने उसकी निर्मत हत्‍या कर दी। इतना ही नहीं हत्‍यारों ने उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर उसे आग पर पकाया और फिर खा गये। घटना के वक्‍त घर में मौजूद महिला का बेटा किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकला। महिला की पहचान 45 वर्षीया विधवा ऐतवारी देवी के रूप में की गई है। पुलिस ने अनुसार, हत्यारों ने सोमवार तड़के इस वारदात को अंजाम दिया है।

दिल दहला देने वाली य‍ह वारदात रांची से 140 किलोमीटर दूर गुमला जिले के नावगाई गांव में हुई। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार गांव में रहने वाली ऐतवारी देवी पर लोगों को शक था कि वह कालू जादू करती है। गांव की कुछ महिलाओं ने तो उसे डायन की संज्ञा दे रखी थी। कुछ वर्ष पूर्व ऐतवारी देवी के पति का देहांत हो गया था उसके बाद से वह अपने बेटे अवध नायक के साथ गांव में रहती थी।

सोमवार तड़के गांव के कुछ लोग ऐतवारी के घर के बाहर आकर गाली गलौत करने लगे। ऐतवारी ने जब इस बात की विरोध किया तो मामला और गर्म हो गया तथा बाहर के लोग घर में घुसकर ऐतवारी का बाला पकड़ उसे घसीटते हुए घर से बाहर लेकर आये। आक्रोशित भीड़ ने ऐतवारी देवी की मार-मार कर निर्मम हत्‍या कर दी। हत्‍या करने के बाद हत्‍यारों ने ऐतवारी के शव के कई टुकड़े किये और फिर उसे आग पर पका कर खा लिया। सोमवार की शाम ऐतवारी के बेटे अवध नायक ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+