नेपाल के होटल से भारतीय महिला का शव बरामद

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला का शव नेपाल के काकराभिटा कस्बे में रविवार को होटल लिबर्टी के एक कमरे से बरामद किया गया। पुलिस का कहना है कि भारतीय जोड़े ने अपने आप को पति-पत्नी बताया था और वे दोपहर लगभग दो बजे होटल में दाखिल हुए थे। कुछ समय बाद ही 32 वर्षीय व्यक्ति नरेन दा यह कहकर बाहर चला गया कि वह दवा लेने जा रहा है।
वह सिलीगुड़ी का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक जाहिर तौर पर महिला का गला घोंटकर उसकी हत्या की गई है। फारर व्यक्ति की तलाश की जा रही है। पुलिस को महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग कर प्रतीत हो रहा है और इस दिशा में छानबीन की जा रही है। पुलिस ने बताया कि युवक के बारे में जानकारी एकत्र करने के लिये पुलिस की एक टीम सिलीगुड़ी भेजी गई है।












Click it and Unblock the Notifications