इलियास कश्मीरी का हश्र देख थर्राने लगा है डॉन दाऊद इब्राहिम

अंडरवर्ल्ड सूत्रों से मिली खुफिया सूचना के मुताबिक, 15 साल से यहां रह रहे दाऊद को पहली बार अपने मारे जाने का भय सता रहा है। आईएसआई ने उसे दस साल से यहां पनाह दे रखी है, लेकिन अब उसे लग रहा है कि वह सुरक्षित नहीं है। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के आला अधिकारियों ने बताया कि ओसामा और कश्मीरी के पाकिस्तान में मारे जाने के बाद आईएसआई का असली चेहरा सामने आ चुका है। अब वह भी दाऊद को शरण देने से कतरा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अगर अब आईएसआई द्वारा डॉन दाऊद इब्राहिम को शरण देने की बात सामने आई तो वह उसके लिये बेहद शर्मनाक बात होगी। आईएसआई और पाकिस्तानी सेना में करीबी दोस्त और रिश्तेदार होने के बावजूद डॉन को अपनी और परिवार की जान खतरे में दिख रही है। उल्लेखनीय है कि आईएसआई पर आरोप लगते रहे हैं कि उसने डॉन के साथ मिलकर 1993 में मुंबई में सीरियल बम ब्लास्ट कराए थे।
सूत्रों की मानें तो दाऊद को अब आईएसआई पर तनिक भी भरोसा नहीं रह गया है और वह अपने गुर्गों छोटा शकील और अफताब भटकी के साथ किसी दूसरे देश में जाकर बसना चाहता है। पूरे मामले में तो खास बात यह है कि अंडरवर्ल्ड डॉन ने अपने कुछ आदमियों को भेजकर भारतीय खुफिया एजेंसियों से पूछा है कि यदि वह भारत में आत्मसर्मपण करे तो क्या उसे उचित सुरक्षा दी जाएगी?












Click it and Unblock the Notifications