कांग्रेस ने पूछा कि आखिर राजघाट में क्यों नाचीं सुषमा स्वराज?

नई दिल्ली। जहां बाबा रामदेव के साथ दिल्ली में हुए कांड पर भाजपा ने एक दिन का सत्याग्रह करके ये जताने की कोशिश की कि वो जनता के जुल्मों का बदला लेगें। वो बाबा के साथ पुलिस की बर्बरता के खिलाफ आंदोलन कर रहे थे। जिसके लिए उन्होंनें महात्मा गांधी की समाधि राजघाट को चुना था।

वहां पर भाजपा के कार्यकर्ता देश के खिलाफ हो रहे अन्याय के लिए आवाज उठा रहे थें वहीं वो देश भक्ति के गानों पर झूम भी रहे थे। जिसमें प्रमुख थीं नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज। ये देश हैं वीर जवानों.....के गाने पर सुषमा के ठुमकों को देखकर कांग्रेस हक्की-बक्की रह गयी है।

आखिर राजघाट में क्यों नाचीं सुषमा स्वराज?

चारों ओर से निशाने पर घिरी कांग्रेस सरकार को एक मौका मिल गया, भाजपा को घेरने का। कांग्रेस के वरीष्ठ नेता मनीष तिवारी ने कहा कि बापू की समाझी पर ठुमकें लगा कर आखिर भाजपा साबित क्या करना चाहती थीं। ये कौन सा सत्याग्रह था। आखिर वो किस बात का जश्न मना रही थी।

सुषमा स्वराजा आखिर किस बात पर इतनी खुश थी कहीं उनकी खुशी इस बात की तो नहीं थी कि वो अपने दूत बाबा रामदेव के अनशन से देश में माहौल खराब करने में सफल रही हैं। हमें गलत बताने वाली भाजपा का बापू की समाधि पर नाचना -गाना किस तरह से संवैधानिक हैं।

बापू की समाधि पर जश्न मना रही थीं भाजपा...

कांग्रेस के इस सवाल के जवाब में सुषमा स्वराज एकदम से तीखी हो गयीं, उन्होंने कहा कि कांग्रेस का दिमाग खराब हो गया है। मैं अपने कार्यकर्ताओं के हौसला अफजाई के लिए नाच रही थीं.. वो भी वीर रस के गीतों पर। मैं कोई आईटम नंबर तो कर नहीं रही थीं। शहनवाज हुसैन ने भी कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि सरकार पहले खुद अपने गिरेबान में झांके। फिर हम से बातें करे।

हालांकि सुषमा ने कहा कि उन्हें दुख है कि मीडिया ने भी उनके डांस के दृश्यों को प्रमुखता से दिखाया है। उन्होंने कहा कि हमारे आंदोलन में रिवाज है कि हम वीर रस के गाने गाते हैं। वो ही हम कर रहे थे। ये बाते श्रीमती स्वराज ने टि्वटर पर लिखी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+