शादी से पहले की बहन की हत्या

अल्लीपुर की मीना की शनिवार की रात आंगन में सोते समय गला काट कर हत्या कर दी गई थी। परिजनों से पूछताछ के बाद रविवार की रात पुलिस ने मीना के बड़े भाई सूरजपाल को दबोच लिया। सख्ती से की गई पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल ली। मीना का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध थे। इसका पता चलने पर परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी थी।
युवती की १४ जून को बारात आनी थी, लेकिन शनिवार को सूरजपाल ने उसे प्रेमी के साथ देख लिया। इस पर घर में जमकर हंगामा भी हुआ। बदनामी के भय से सूरजपाल ने शनिवार की रात सोते हुए मीना की गला काट कर हत्या कर दी।












Click it and Unblock the Notifications