नाचने गाने वालों की पार्टी है बीजेपी: दिग्विजय सिंह

Congress Leader Digvijay Singh called BJP a party of dancers and singers.
बेंगलूरु। बेबाक टिप्‍पण्यों के लिए जाने-जाने वाले दिग्विजय सिंह ने बीजेपी को आड़े हाथों लिया है। राजघाट पर सुष्‍मा स्‍वराज के नाचने पर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि बीजेपी नाचने और गाने वालों की पार्टी है।

लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी के पूज्‍य स्‍थल को बीजेपी वालों ने नाचने की जगह बना दिया है। उन्‍होंने कहा कि बीजेपी के नेताओं को अपनी इस हरकत के लिए शर्म आनी चाहिए। जिस मंच पर लोग बापू महात्‍मा गांधी को फूल सर्मिपत करने पहुंचते हैं वहां बीजेपी के नेता नाचने का कार्यक्रम कर रहे हैं।

दिग्विजय सिंह ने यह भी कहा कि इस तरह की ओछी हरकतें करके बीजेपी का भला होने वाला नहीं है। उन्‍होंने यह आरोप भी लगाया कि बीजेपी के नेताओं के दिल में किसी के लिए सम्‍मान नहीं है चाहें वे राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी ही क्‍यों न हों। उन्‍होंने बीजेपी नेताओं से यह भी सवाल किया कि आखिर उन्‍हें अचानक राजघाट जाने की याद कैसे आ गई।

उत्‍तर प्रदेश में विधान सभा चुनावों की रणनीति बनाने लखनऊ पहुंचे कांग्रेस महासचिव दिग्विजिय ने कहा कि कांग्रेस राज्‍य में अपनी दम पर ही चुनाव लड़ेगी। बीजेपी ने उत्‍तर प्रदेश में अपनी हालत सुधारने के लिए उमा भारती को पार्टी में वापस बुलाया है। इस सवाल पर उन्‍होंने कहा कि उमा भारती के उत्‍तर प्रदेश में आने का उनकी पार्टी पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इसके अलावा उन्‍होंने बसपा और सपा को भी एक ही सिक्‍के के दो पहलू बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+