दिल्ली पुलिस ने नहीं दी अन्ना को अनशन की अनुमति

सूत्रों की मानें तो सोमवार को पुलिस ने धारा 144 लगाकर साफ कर दिया था कि वह अन्ना हजारे को अनशन नहीं करने देंगे। स्टार न्यूज के मुताबिक अन्ना की ओर से बनाई गई लोकपाल कमेटी के सदस्य प्रशांत भूषण ने बताया कि हमारा अनशन जंतर मंतर पर न होकर राजघाट पर तो हो सकता है। हम कोई हिंसात्मक कदम नहीं उठा रहे हैं और न ही कानून के खिलाफ हैं। इसलिये हम शाम तक मीडिया को खबर दे देंगे कि हम अनशन राजघाट पर कर रहे हैं या नहीं लेकिन हम मीडिया से गुजारिश करते हैं कि वो हमारे अनशन को गलत हवा न दे। हमारा काम हिंसा या आतंक फैलाना नहीं हैं। हम लोगों से और मीडिया से सहयोग की उम्मीद करते हैं।
;मालूम हो कि अन्ना हजारे ने भ्रष्टाचार के खिलाफ योग गुरु बाबा रामदेव के अनशन के दौरान पुलिस कार्रवाई की रविवार को कड़ी निंदा की थी। इसे लेकर उन्होंने आठ जून को एक दिन के लिए जंतर-मंतर पर अनशन पर बैठने का ऐलान किया। साथ ही लोकपाल मसौदा समिति की होने वाली अगली बैठक का इसमें शमिल सामाजिक संगठन के सदस्यों ने बहिष्कार कर दिया।
अन्ना हजारे ने कहा कि आंदोलन और अनशन के खिलाफ कार्रवाई लोकतंत्र के लिए खतरा है। सरकार लोकशाही का गला घोंटने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि अनशन के दौरान पंडाल में रात में सोये हुए लोगों पर लाठी चार्ज करना मानवीयता के खिलाफ है और बेहद निंदनीय है। संविधान ने हमें आंदोलन और अनशन का अधिकार प्रदान किया है।
;











Click it and Unblock the Notifications