उगाही कर रहे चार सिपाही सस्पेंड

सुबह करीब साढ़े दस बजे एसएसपी रघुबीर लाल नोएडा में डीजीपी की मीटिंग में भाग लेने जा रहे थे । एसएसपी ने देखा आत्मा स्टील के नजदीक इन पुलिसकर्मियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक को रोका हुआ है और उससे उगाही कर रहे हैं।
एसएसपी को देखकर पुलिसवाले चेकिंग का बहाना बनाने लगे। एसएसपी ने ट्रैक्टर चालक और सिपाही से सख्ती से पूछताछ की तो पोल खुल गई। एसएसपी ने चारों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications