संघ ने कराया है सरकार पर हमला: दिग्विजय सिंह

Congress leader Digvijay Sing
बेंगलूरू|हर मुद्दे पर बेबाक टिप्‍पणी करने वाले दिग्विजय सिंह ने इस बार संघ पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता जनार्दन द्विवेदी की प्रेस कांफ्रेंस में जूता फेंकने के मामले पर टिप्‍पणी करते हुए उन्‍होंने कहा कि इस हमले के पीछे संघ का हाथ है। आज प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान एक व्‍यक्ति जनार्दन द्विवेदी के मंच तक जूता लेकर पहुंच गया था।

इससे पहले भी दिग्विजय सिंह ने बाबा रामदेव के आंदोलन को संघ की नीति बताया था। उन्‍होंने कहा कि संघ ने बाबा रामदेव की मदद से सरकार को घेरने की कोशिश की थी। उनकी यह नीति फेल हो चुकी है। इस वजह से संघ बौखलाहट में इस तरह के काम करा रही है।

अपनी टिप्पिणयों के लिए हमेशा विवादों में रहने वाले दिग्विजय सिंह का कहना है कि इस पूरे घटनाक्रम को संघ कंट्रोल कर रहा है। अब संघ इसके लिए आम जनता का सहारा ले रही है। इस तरह की चीजों से संघ यह साबित करना चाहता है कि सरकार ने जो कुछ किया है उससे आम जनता में रोष है।

इससे पहले कांग्रेसी सांसद राजीव शुक्‍ला ने भी कहा था कि प्रेस कॉफ्रेंस में जूता साजिश के तहत फिंकवाया गया था। हालांकि उन्‍होंने इसके लिए किसी का नाम नहीं लिया था। इसके उलट दिग्विजय सिंह ने इस पूरे मामले के लिए संघ को जिम्‍मेदार ठहराया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+