दिल्ली: राजघाट पर सत्याग्रह कर रही भाजपा आज मिलेगी राष्ट्रपति से
बाबा के लिए थिरक उठीं सुषमा स्वराज
जोश भरे गानों से प्रभावित नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज तो एक समय तो एक दम से थिरक ही उठीं, उन्होंने जमकर ठुमके लगाये। इससे पहले बाबा के साथ हुई वारदात के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराने वाली भाजपा ने जमकर कांग्रेस को कोसा। भाजपा आज एक ज्ञापन लेकर राष्ट्रपति से दिन में 12.30 बजे मिलने जायेगी।
भाजपा..बाबा के साथ है...
गौरतलब है कि भाजपा बाबा के साथ हुए बर्ताव को कांग्रेस की बर्बरता और तानाशाही करार दे रही है। इसलिए वो भी 24 घंटो के सत्याग्रह पर बैठी है। उसका सत्याग्रह कल शाम सात बजे से शुरू हो गया है। इसके अलावा बाबा रामदेव के साथ हुई घटना के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराने वाली भाजपा देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन कर रही है। यूपी के इलाहाबाद में कुछ लोगों ने ट्रेन रोकने की कोशिश की है तो वहीं कानपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोनिया और मनमोहन सिंह का पुतला जलाया है।
;












Click it and Unblock the Notifications