बिहार: गोपालगंज जेल में हुए डाक्‍टर की हत्‍या की होगी सीबीआई जांच

Jail
पटना। बिहार के गोपालगंज मंडल कारागार में आज छापेमारी के दौरान कई ऐसी चीजें पाई गईं जिसने जेल प्रशासन की कलई खोल दी। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी पंकज कुमार और पुलिस अधीक्षक अनुपम के एस द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान जेल में 25 चूल्हा, 10 से ज्यादा गांजा और भांग की पुड़िया, एक चाकू, पांच बिजली पंखा, दो मोबाईल फोन चार्जर और 10 से ज्यादा खाना बनाने वाला बर्तन बरामद किया गया है।

मालूम हो कि जेल चिकित्सक डा. भूदेव सिंह की कैदियों द्वारा की हत्या के बाद गृह सचिव और नये पुलिस महानिरीक्षक जेल के निरीक्षण के बाद पहली बार जिला प्रशासन ने जेल में छापेमारी की जहां से इतनी भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामानों को बरामद किया है। वहीं दूसरी तरफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेल में डॉक्टर की हत्या की जांच सीबीआई से करवाने के आदेश दे दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक नीतीश कुमार ने मृतक डॉक्टर के परिजनों से मिलने के बाद इस मामले की जांच सीबीआई से करवाने की सिफारिश की।

इस मामले में नीतीश कुमार ने पिछले हफ्ते ही स्वीकार किया था कुछ प्रशासनिक लापरवाही के चलते यह घटना हुई इसके बाद गोपालगंज के डीएम और जेल आईजी को हटा दिया गया। सरकार की ओर से पीडित परिवार को 10 लाख रूपए की मुआवजा राशि जारी की गई है। इस घटना के विरोध में राज्य के डॉक्टरों ने एक दिन की राज्यव्यापी हड़ताल पर थे। गौरतलब है कि 29 मई को गोपालगंज स्थित जेल में कैदियों ने जांच के लिए पहुंच डॉक्टर को पीट-पीट कर मार डाला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+