हरिद्वार में अनशन पर बैठे बाबा, पीएम को बताया सोनिया की कठपुतली

हरिद्वार। दिल्ली में बाबा रामदेव के आंदोलन पर भले ही राजनैतिक डंडा चल गया हो लेकिन बाबा के रवैये पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। एक बार फिर से बाबा का अनशन सुबह 7 बजे से पंताजलि योगपीठ में शुरू हो गया है। बाबा ने अनशन से पहले अपनी योग क्लास ली और उसके बाद उन्होंने सरकार के बारे में अहम खुलासे किये।

चोर है दिल्ली पुलिस

बाबा ने कहा दिल्ली पुलिस ने जिस समय रामलीला मैदान पर धावा बोला था उस समय तो पुलिस ने मेरे भक्तों के साथ बदसलूकी की ही थी इस के अलावा उसने हमारे साथियों और भक्तों के सामानों को भी चुरा कर चलती बनीं यानी की बाबा ने साफ तौर पर कहा कि दिल्ली पुलिस चोर है।

उन्होंने पीएम मनमोहन सिंह को सोनिया गांधी की कठपुतली बताया। कहा कि इसलिए मैं कहता हूं कि जनता के पास पीएम चुनने का हक होना चाहिए। मनमोहन सिंह कायर व्यक्ति हैं और सोनिया गांधी शातिर महिला।

डरपोक हैं मनमोहन सिंह

गौरतलब है कि बाबा ने रविवार को कहा था कि वो अपना अनशन चंडीगढ़ से शुरू करेगें, लेकिन वहां से भी उन्हें बैंरंग लौटा दिया गया। इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। उसके बाद बाबा ने नोएडा जाने की सोची लेकिन वहां भी उन्हें अनशन नहीं करने दिया गया। फिलहाल बाबा इस समय उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में अपने योगपीठ में अनशन पर बैठें हैं। बाबा ने कहा कि उनकी लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक सरकार कालेधन मु्द्दे का समाधान नहीं खोजती।

आपको बता दें कि शनिवार देर रात दिल्ली पुलिस ने रामलीला मैदान मे चल रहे बाबा के अनशन को जबरदस्ती तुड़वाने की कोशिश की थी। बाबा को उसने जबरदस्ती हिरासत में लेकर स्पेशल विमान से देहरादून ले गई। उसके बाद पुलिस ने उन्हें सड़क माध्यम से हरिद्वार पहुंचा दिया। बाबा ने कहा है कि सरकार और पुलिस उन्हें मारना चाहती हैं।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+