रामदेव मुद्दे पर अन्ना भी नाराज, 8 तारीख को करेगें अनशन

नई दिल्ली। मशहूर समाज सेवी अन्ना हजारे ने 6 जून को होने जा रही लोकपाल विधेयक कमेटी की बैठक में हिस्सा लेने से इंकार कर दिया है। वो 8 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक दिन का अनशन करेगें। अन्ना ने इस बात का ऐलान करते हुए केन्द्र सरकार पर दोष मंढ़ा कि वो दो तरह की बातें कर रही है। उसने जो मुझ से कहा उससे पलटती दिखायी दे रही है। सरकार और मसौदा समिति के बीच कई मुद्दों पर मतभेद हैं।

सरकार तो अंग्रेजों से ज्यादा खतरनाक है

अन्ना ने भी बाबा रामदेव के अनशन पर हुई पुलिसिया कार्रवाई की निंदा की है, उन्होंने कहा कि जिस तरह सोते हुए इंसानों पर लाठियां चली वो बेहद ही ही शर्मनाक है। और साथ ही लोकतंत्र का अपमान है। हम स्वतंत्र देश में रहते है, इसलिए यहां सबको अपनी बात कहने का हक है। इसलिए जो कुछ भी हुआ है वो सरकार की तानाशाही है।

लोकपाल के लिए होने वाली बैठक का सीधा प्रसारण हो

अन्ना हजारे ने पुलिस कार्रवाई के खिलाफ जंतर-मंतर पर आठ जून को एक दिवसीय अनशन पर बैठने का ऎलान किया। आपको बता दें साथ ही अन्ना की टीम ने कहा है कि लोकपाल को लेकर जो भी बैठक होती है, उसका सीधा प्रसारण होना चाहिए। आपको बता दें कि अन्ना की ओर जो लोकपाल कमेटी बनायी गयी है उसमें अरविंद केजरीवाल, सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश संतोष हेगड़े, पूर्व कानून मंत्री शांति भूषण और उनके अधिवक्ता पुत्र प्रशांत भूषण शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+