भ्रष्टाचार के बाद मौत से लड़ रहीं हैं राजबाला

वह कहां आईं थीं भ्रष्टाचार के राक्षस से जंग लड़ने पर वह खुद ही आज जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है। रामलीला मैदान में पुलिस की बर्बरता का शिकार हुई राजबाला यदि मौत को मात भी दे दें तो भी वह शायद ही अपने पैरों पर खड़ी हो पाए। दिल्ली के लोकनायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती राजबाला को लकवा मार गया है और वह बेहोश हैं।
सूत्रों ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने राजबाला की गर्दन पर लाठी मारी थी, जिसके बाद वह वहीं गिर पड़ी। रात में आंसू गैस के गोले से मची भगदड़ में कुछ लोगों ने उनके शरीर पर अपना पैर रख दिए जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
डॉक्टरों का कहना है कि उनके सिर के पीछे गर्दन की हड्डी में गंभीर चोट लगी है, जिसकी वजह से उसे लकवा मार गया है। शनिवार की रात रामलीला मैदान में पुलिस की लाठीचार्ज में सैकड़ों लोग घायल हो गए। लाठीचार्ज के बाद पुलिस का भय ऐसा हो गया कि घायल लोगों ने अस्पताल जाने के बजाय सड़कों और गुरुद्वारा में शरण ली।












Click it and Unblock the Notifications