धोखेबाज बाबा रामदेव ने हमें मजबूर किया : सुबोध कांत सहाय
नई दिल्ली। हरिद्वार में जहां बाबा रामदेव ने कांग्रेस को धोखेबाज बता दिया वहीं दिल्ली में सरकार के केन्द्रीय मंत्री ने सुबोध कांत सहाय ने कहा कि बाबा के लगाये सारे आरोप निराधार है। हमने जो भी किया है वो असंवैधानिक नहीं है। हमने बाबा से हर बात पर चर्चा की है, हमने बाबा से बस लिखित आश्ववासन मांगा जिस पर वो भड़क गये। हमने उनसे कहा कि हमारे पास भी आपकी बात पर भरोसा करने का लिखित प्रमाण होना चाहिए था जिस पर वो नाराज हो गये।
सुबोध कांत सहाय ने कहा कि हमने उनसे कहा कि सरकार भी चाहती है कि देश में काला धन वापस आये। सरकार इस मु्द्दे पर काम कर रही है लेकिन ये सब कुछ एक दिन में तो हो नहीं सकता है। सरकार अपना काम कर रही है, लेकिन वो उनकी तरह शोर नहीं मचाती। सरकार ने चिट्ठी की बात की तो उनके हाथ-पांव भूल गये। गलत सरकार नहीं वो है। सहाय ने कहा हमारी नियति और नियत में कोई अंतर नहीं है। उनके साथ हमने बल दिखाया इसके लिए उन्होंने ही हमें मजबूर किया है।
बाबा जो भी कह रहे हैं वो झूठ हैं। वो योग और अनशन के नाम पर विरोधी पार्टियों का साथ दे रहे हैं। जो कि देश की मासूम जनता के साथ धोखा है। बाबा के दो चेहरे हैं, जिन्हें सरकार जान गयी है। पीएम पर टिप्पणी के मामले में सहाय ने कहा कि बाबा को शर्म आनी चाहिए कि जिनकी ईंमानदारी पर दुनिया सजदा करती है वो उसकी नियत पर शक कर रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications