मुझे डराने की कोशिश की जा रही है: बाबा रामदेव

मैं भारत मां का बेटा हूं, मुझे पता है कि देश में गरीबी में कैसे लोग लड़ रहे हैं। अगर मैने काले धन को राष्ट्रीय संपत्ति बनाने की मांग की है तो क्या गलत किया है। जो लोग मुझ पर टिप्पणी कर रहे हैं उनके लिए मैं सिर्फ ये ही कह सकता हूं कि उन सब का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है। मुझे डराने की कोशिश की जा रही है। लेकिन मैं डरूंगा नहीं।
ना तो मैं चुनाव लड़ना चाहता हूं और ना ही कोई मंत्री पद चाहता हूं। मै तो बस देश का भला चाहता हूँ तो क्या गलत चाहता हं। मैं सरकार के हर बात का जवाब दूंगा। मैनें हर संभव कोशिश की है कि सरकार से बात करू लेकिन सरकार बहुत चालाक है। मेरी इल्तजा सिर्फ इतनी है कि सरकार काले धन के मामले को राष्ट्रीय संपत्ति घोषित करें, मेरा आंदोलन खत्म हो जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications