दीपिका से शादी और अमिताभ के बंगले का सपना देख रहा था घोटालेबाज

मल्टी लेवल मार्केटिंग कंपनी के जरिए हजारों लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाला अभय न सिर्फ दीपिका से शादी करना चाहता था बल्कि अगले साल वह लक्जरी ऑडी क्यू 7 कार और सितंबर 2014 में बिग बी यानी अमिताभ बच्चन के बंगला प्रतीक्षा को खरीदने की चाहत रखता था। उसकी इच्छा विश्व के टॉप टेन धनकुबेरों में शामिल होने की थी। फिलहाल उसके भारत से बाहर भाग जाने की आशंका जताई जा रही है।
अहमदाबाद के अभय गांधी ने एआइएसई कैपिटल मैनेजमेंट कंपनी के जरिए लोगों को एक का तीन करने का झांसा देकर करोड़ों रुपये ठग लिए हैं। गांधी ने पहले एक लाख रुपये पर प्रतिमाह दस हजार रुपये ब्याज का ख्वाब दिखाकर लोगों से करोड़ों रुपये जुटाए। शुरुआत में भारी मुनाफे का सौदा मानकर लोगों ने जमीन-जायदाद बेच कर और रिश्तेदारों से उधार लेकर भी गांधी की कंपनी में निवेश कर दिया।
ठगे जाने के बाद आयकर विभाग के डर से पहले लोग पुलिस को शिकायत करने से बच रहे थे। इस बीच गांधी को देश से बाहर भागने का मौका मिल गया। उसके एक दर्जन से अधिक एजेंट भी भूमिगत हो गए हैं।क्राइम ब्रांच के सहायक पुलिस आयुक्त मयूर चावड़ा के अनुसार पुलिस ने अभय गांधी के एक्सिस बैंक के दो खातों एवं स्टेट बैंक के एक खाते से साढे चार करोड़ रुपये जब्त कर लिए हैं।
;











Click it and Unblock the Notifications