केंद्रीय मंत्री ने चलवाई गाजियाबाद में पार्षद पर गोली!

मोरटा के पार्षद ब्रह्मापाल जाटव पर 3 लोगों ने उनके ही वॉर्ड में स्थित अम्बेडकर पार्क में हमला किया। हमलावर उन पर 3 गोलियां दागकर फरार हो गए। जाटव को स्थानीय यशोदा अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत नाजुक बताई गई है।
अस्पताल ले जाते समय जाटव ने पुलिस एवं मीडियाकर्मियों को बताया कि उन पर हमले के पीछे एक कैबिनेट मंत्री का हाथ है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अरुण कुमार ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है।
गोली चलवाने के पीछे चुनावी रंजिश मानी जा रही है। सूबे में बसपा की सरकार है। मंगलवार को ही बसपा ने पूरी ताकत के साथ गाजियाबाद में प्रदर्शन किया और अपराधियों को पकड़ने के लिए दबाव बनाया। हालांकि बताया जा रहा है कि पार्षद पर गोली चुनावी रंजिश के कारण चलाई गई है। इस मामले में आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। पार्षद
ने भी दो लोगों के नाम बताए हैं और जिनकी तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications