पीएम ने दिए केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल के संकेत

गौरतलब है कि जनवरी में कैबिनेट फेरबदल के बाद प्रधानमंत्री ने इस बात को स्पष्ट कर दिया था कि बजट सत्र के बाद कैबिनेट का और अधिक विस्तार किया जाएगा। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की शानदार जीत और उनके मुख्यमंत्री पद के शपथ लेने के बाद कैबिनेट फेरबदल की संभावना और तेज हो गई है। ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बनने के बाद रेल मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। इस बात के कयास लगाए जा रहे है कि रेल राज्य मंत्री मुकुल राय को रेल मंत्री का पद दिया जा सकता है।
गौरतलब है कि कपिल सिब्बल जैसे केंद्रीय मंत्री एक से अधिक मंत्रालय का काम देख रहे हैं। जबकि टू जी स्पेक्ट्रम घोटाला मामले में ए. राजा के इस्तीफे और पृथ्वीराज चव्हाण के महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद कई पद खाली पड़े हुए हैं। कांग्रेस सूत्रों ने इस बात की संभावना से इंकार किया कि कर्नाटक के राज्यपाल हंसराज भारद्वाज को केंद्र में लाया जा सकता है। भारद्वाज यूपीए-१ सरकार में कानून मंत्री थे।












Click it and Unblock the Notifications