उत्‍तर प्रदेश में जमीन विवाद में युवक को गोली मारी

A man had been shot dead over land dispute in Ramabai nagar in Uttar Pradesh.
लखनऊ। रमाबाई नगर के मंगलपुर क्षेत्र में जमीन की नपाई को लेकर हुए विवाद में एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गयी। परिजनों ने हत्या के मामले में गांव के तीन लोगों को नामजद किया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी फरार चल रहे हैं।

रमाबाई नगर जिले के मंगलपुर थानान्तर्गत मंगलपुर गांव के राजेन्द्र प्रसाद का बेटा प्रदीप दीक्षित उर्फ राजू (39) पेट्रोल प प के लिए जमीन की नपाई करने गया था। यह बात गांव के कुछ लोगों को अच्छी नहीं लग रही थी। गांव के ही राघव शुक्ला ने नपाई का विरोध करना शुरू कर दिया जिससे दोनों के बीच विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ गया कि राघव व उसके साथ के अन्य लोगों ने मिल कर प्रदीप दीक्षित के गोली मार दी। गोली मारने के बाद राघव व उसके साथी मौके से फरार हो गये। गोली लगने के बाद राजू लहूलुहान अवस्था में वहीं गिर गया। राजू की आवाज सुनकर गांव वाले मौके पर पहुंचे। गांव वालों ने किसी प्रकार राजू को अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजू के पिता राजेन्द्र प्रसाद ने थाने पर राघव शुक्ला, श्याम जी शुक्ला समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश कर रही है पुलिस का कहना था कि पूछतांछ में पता चला कि दोनों परिवारों के बीच ल बे समय से रंजिश चली आ रही थी जिस कारण यह हत्या की गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+