मध्‍य प्रदेश: महबूबा के लिये बेटे ने की मां और बहन की हत्‍या

Murder
भोपाल। मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह के पूर्व पीए के बेटे ने रॉड से हमला कर अपनी मां और बड़ी बहन की निर्मम हत्‍या कर दी। आरोपी ने दोनों पर हमला देर रात सोते समय किया। आरोपी ने वारदात को अंजाम अपनी प्रेमिका के लिए दिया है। उसका कहना है कि मां-बहन उसे प्रेमिका से मिलने नहीं देती थी।

क्षण भर के प्‍यार के लिये रिश्‍तों को ताख पर रख कर अपनों के खून से अपना हाथ रंग लेने की यह सनसनीखेज वारदात मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल के शाहपुरा इलाके के सबसे पॉश कालोनी लक्ष्‍मी परिसर में मंगलवार की रात हुई। पुलिस के मुताबिक गोलू उर्फ हर्ष धाकड़ पुत्र चंद्रप्रकाश धाकड़ निवासी मकान नंबर 46 लक्ष्मी परिसर त्रिलंगा शाहपुरा का रहने वाला है। यह परिवार मूलत: सलैया का रहने वाला है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जब सांसद थे, तब हर्ष के पिता उनके पीए (निज सहायक) थे।

वे 1994 से 1998 तक श्री चौहान के साथ रहे। करीब दस साल पहले उनकी मौत हो गई। उनके परिवार में पत्नी किरण धाकड़ (45), बेटी वर्षा धाकड़ (22) और बेटा हर्ष थे। हर्ष ने रात करीब साढ़े बारह बजे मां और बहन पर राड से हमला कर उनकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह एमपी नगर के एक होटल में रात भर ठहरा था। सुबह करीब ग्यारह बजे घर पहुंचकर उसने पुलिस को फोन लगाया।

उसने कहा कि उसकी मां और बहन की हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने किरण धाकड़ और उनकी बेटी वर्षा के शव बरामद किए। दोनों के सिर पर राड से हमला करने के निशान थे। हर्ष ने पहले पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया था। उसने पुलिस से कहा कि रात में वह बाहर गया था। सुबह जब वह घर पहुंचा तो दरवाजे पर ताला लगा था। जैसे ही वह घर के अंदर गया तो मां और बहन की अंदर लाश पड़ी थी।

संदेह होने पर पुलिस ने हर्ष को हिरासत में लिया था। हर्ष के पास पुलिस के इस सवाल का जवाब नहीं था कि शहर में नही था तो दरवाजे पर बारह से ताला किसने लगाया। फिर तुमने ताला कैसे खोल लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया है। पुलिस ने आरोपी व उसके दोस्त राजेंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी ने बताया कि वह अपने साथ पढ़ने वाली एक युवती से प्रेम करता था। परिवार वाले इसके लिए तैयार नहीं थे। उसके साथ देखे जाने पर बहन ने इसका विरोध किया था।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+