हेडली का नया खुलासा: जमर्न बेकरी बम ब्‍लास्‍ट में भी निभाई भूमिका

Headley conducted survey of Pune's German Bakery
दिल्‍ली। चार दिन के अंतराल के बाद मंगलवार को मुम्‍बई पर हमले के सह आरोपी तहव्‍वुर राणा के खिलाफ मुकदमे की शिकागो की अदालत में सुनवाई शुरु हुई। इसमें अब तक लश्कर-ए-तैयबा और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ के बारे में जानकारी देते आ रहे डेविड कोलमैन हेडली ने अलकायदा के बारे में ताजा खुलासा किया। मुम्‍बई हमलों के मुख्‍य आरोपी डेविड हेडली ने बताया कि उसने पूणे जर्मन बेकरी बम कांड में के बारे में जानकारियां एकत्र की थी।

शिकागो की अदालत में संदिग्‍ध आतंकवादी तहव्‍वुर हुसैन राना ने की सुनवाई के दौरान हेडली ने बताया कि उसने जर्मन बेकरी का एक वीडियो भी तैयार किया था। मालूम हो कि इस बेकरी पर 13 फरवरी, 2010 को बम हमला हुआ, जिसमें कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और 60 लोग घायल हो गए। यह बात अलग है कि बेकरी पर जब हमला हुआ था जबतक हेडली गिरफ्तार किया जा चुका था।

हेडली ने अपनी गवाही में कहा कि पुणे, दिल्ली और पुष्कर के छाबड़ हाउसों का भी दौरा किया और उन्हें निशाना बनाए जाने की योजना थी। पुणे में जर्मन बेकरी छाबड़ हाउस और ओशो के एक प्रतिष्ठान के पास स्थित है। बताया जाता है कि पाकिस्तान स्थित लश्कर ए तैयबा ने इंडियन मुजाहिदीन के साथ मिल कर वहां हमला किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+