बाबा रामदेव को मनाने एयरपोर्ट तक पहुंची सरकार

Baba Ramdev
नई दिल्‍ली। योग गुरु बाबा रामदेव के 4 जून से प्रस्तावित भ्रष्टाचार और काले धन पर अनशन से सरकार डर गई है। इस कारण सरकार के खेवनहार कुछ मंत्री दिल्ली एयरपोर्ट पर बाबा रामदेव को मनाने के लिए पहुंचे और उन्होंने पूरी कोशिश की कि बाबा रामदेव मान जाएं। पर सूत्रों ने बताया कि बाबा रामदेव ने कहा है कि जब तक सरकार उनकी सभी मांगों पर सहमत नहीं हो जाती तब तक वे अपने पैर वापस नहीं खींचेंगे।

इस बैठक में केंद्र सरकार में नंबर दो की हैसियत रखने वाले वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी के अलावे मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल, संसदीय कार्य मंत्री पवन कुमार बंसल, पर्यटन मंत्री सुबोध कांत सहाय, पीएम के विशेष सचिव टीकेए नायर और सुधीर चंद्रा शामिल है।

आपको बता दें कि योगगुरु बाबा रामदेव उज्जैन से सीधे दिल्ली पहुंचे। उन्होंने उज्जैन में काल भैवर का दर्शन कर चार जून को प्रस्तावित अनशन की सफलता के लिए कामना की। वहां से सीधे विमान द्वारा दिल्ली पहुंचे जहां उनकी आगवानी के लिए केंद्र सरकार के तीन मंत्री पहले से एयरपोर्ट पहुंचे हुए थे। इस बैठक में अन्ना हजारे की टीम से बात करने वाले सिब्बल भी बाबा को मनाने पहुंचे हुए हैं और इन लोगों की कोशिश है कि किसी भी प्रकार से बाबा को अनशन से रोका जाए। हालांकि अभी बैठक जारी है और हो सकता है कि बैठक बिना किसी निष्कर्ष के ही समाप्त हो जाए।

पर एक आंतरिक सूत्र ने कहा कि सरकार अन्ना की तरह ही कोई अन्य अनशन नहीं चाहती इसलिए संभव है कि बाबा की बातें मान ली जाएं।

गौरतलब है कि मंगलवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को झटका लगा जब बाबा रामदेव ने भ्रष्टाचार और काले धन के मुद्दे पर उनकी अपील को ठुकरा दिया है। बाबा इन दोनों मुद्दों पर 4 जून से जंतर मंतर पर अनशन करने जा रहे हैं। बाबा रामदेव ने कहा कि जब तक सरकार काले धन को वापस लाने के लिए अध्यादेश नहीं ले आती, वह अपना अनशन नहीं तोड़ेंगे। उन्होंने कहा इसमें एक
महीने, दो महीने या फिर कितना भी समय लगे, वह डिगेंगे नहीं।

रामदेव ने कहा, 'प्रधानमंत्री ने मुझसे अनशन न करने की अपील की थी, लेकिनमैं देश को बचाने के लिए 4 जून से अनशन पर जाऊंगा।' उन्होंने कहा कि उन्हें केंद्र सरकार से समर्थन मिलने की पूरी उम्मीद है। वह दिल्ली पूरे आत्मविश्वास के साथ जा रहे हैं। रामदेव ने लोगों से भी उनके अनशन में शामिल होने की अपील की।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री ने योगगुरु बाबा रामदेव से अनशन न करने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए व्यवहारिक उपाय खोजा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+