मैनपुरी में लड़की के पिता की गोली मारकर हत्या

एटा जिले के अलीगंज निवासी बुद्घ सागर के साथ आशाराम ने अपनी बेटी की शादी तय की थी। सभी बातें लगभग तय हो गई थीं, आशाराम को बुद्ध सागर के चाल चलन के बारे में पता चलने के बाद उसने शादी से मना कर दिया। इसके बाद उसने अपनी बेटी की शादी कछपुरा के इतवारी लाल के बेटे श्याम सिंह से तय कर दी।
मंगलवार को शादी का लगन चढ़ाने के लिए वह अभी भी घर से निकल कुछ दूर ही पहुंचा था कि रास्ते में उसे बुद्ध सागर व उसके साथी शैतान सिंह ने घेर लिया। उन लोगों में झगड़ा भी हुआ। इसी दौरान बुगोली मारने के बाद दोनों मौके से फरार हो गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुर कर दी है। ।












Click it and Unblock the Notifications