दिल्ली में डबल मर्डर से फैली सनसनी

A couple shot dead in Harsh Vihar area of Delhi on Tuesday.
नई दिल्‍ली। राजधानी में अपराधियों के हौसले फिर बुलंद है। आलम यह है कि लोग अपने घर में भी सुरक्षित नहीं रह गये हैं। बढ़ते क्राइम ग्राफ के चलते एक और दंपत्ति बदमाशों का शिकार हो गये। दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में अपराधियों ने मंगलवार को एक दंपति को उनके घर में घुसकर गोली मार दी।

गोली लगने से पति और पत्नी दोनों की मौत हो गई। मारे गए शख्स शारदा प्रसाद और उनकी पत्नी शोभा तिवारी है। सूत्रों ने बताया कि शारदा औऱ शोभा की बेटी को दुर्गेश नामक एक शख्स तंग करता था। उसके खिलाफ इन्होंने मामला दर्ज करवाया था। आज कोर्ट में केस की सुनवाई होनी थी। पुलिस को शक है कि ये हत्या दुर्गेश ने ही कराई है।

महिलाओं की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

उत्तर पूर्वी जिला पुलिस ने महिलाओं की हत्या के दो अलग-अलग मामलों में आरोपी पतियों को गिरफ्तार किया है। वेलकम इलाके में फामिदा और गोकुलपुरी में मीना की हत्या की वजह अवैध संबंध का शक बना। पुलिस को मीना की हत्या में दो अन्य आरोपियों की अभी तलाश है। पहली वारदात गोकुलपुरी की है।

यहां के एक खाली प्लाट से 24 मई को मीना (23) का शव बरामद किया गया था। उसकी चुन्नी से गला घोंटकर हत्या की गई थी। पुलिस छानबीन में मीना के पति अभिषेक पर शक हुआ। पुलिस ने एक सूचना के आधार पर अभिषेक को लोनी इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

दूसरा मामला 17 मई का है। वेलकम इलाके के एक मकान में फामिदा की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से पति रबानी उर्फ समीर फरार था। पुलिस ने उसे थाणे
महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+