आंख में मिर्च झोंक कर लूटे ढाई लाख

Heavy amount of cash around Rs. 2.5 Lakhs had been looted in Ghaziabad of Uttar Pradesh.
लखनऊ। गाजियाबाद जिले में मोटर साइकिल सवार लुटेरों ने आंख में मिर्च झोंक कर ढाई लाख रुपये लूट लिये। आंख में मिर्च डाल देने के कारण भुक्तभोगी लूटेरों को देख भी नहीं पाए। पुलिस में की गयी शिकायत के बाद पुलिस
शक के आधार पर जांच पड़ताल किए जाने की बात कर रही है।

गाजियाबाद जिले के हापुड़ थानान्तर्गत विनय कुमार का हापुड़ रोड पर पेट्रोल प प है। दोपहर करीब दो बजे प प के कर्मचारी वीरपाल व राजेन्द्र बिक्री के करीब 2 लाख 50 हजार रुपये लेकर मालिक विनय कुमार के घर लेकर जा रहे थे। दोनों कर्मचारी पेट्रोल प प से कुछ दूर पहुंचे कि पीछे से आ रहे मोटर साइकिल सवार लुटेरों ने उन्हें रोक लिया।

अभी दोनों नौकर कुछ समझ पाते की लूटेरों ने उनकी आंखों में मिर्च डाल दी। आंखों में मिर्ज जाने के बाद दोनों को दिखायी देना बंद हो गया इसी बीच लूटेरों ने रुपयों से भरा बैग उनके हाथ से झीन लिया और फरार हो गये। कुछ देर तक तो दोनों को कुछ समझ में नहीं आया कि उनके साथ क्या हुआ। जब आस-पास से गुजर रहे लोगों ने उनकी आंखे साफ करायी तब पता चला कि वे लूटेरे थे और उनके हाथ से पैसे छिन गए। इसके बाद वीर पाल ने घटना की जानकारी मालिक विनय कुमार और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछतांछ के लूट का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने कर्मचारियों से लूटेरों के हुलिए के बारे में जानने का प्रयास किया लेकिन वे स्पष्टi तौर पर कोई जानकारी नहीं सके। हालांकि पुलिस ने वाहनों की चेकिंग शुरू करा दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+