उत्‍तर प्रदेश में घुमंतू गिरोह का आतंक

A group of criminal called Ghumantu Giroh had been continuously active in the eastern Uttar Pradesh.Friday night this group murdered a businessman in Jalaun.
लखनऊ। प्रदेश में घुमंतू गिराहों को आतंक लगातार बढ़ रह है। जालौन जिले के कालपी कस्बे में घुमन्तू बदमाशों ने सर्राफ के घर घुसकर जमकर लूट की। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने व्यवसायी राम किशन की हत्या कर दी जबकि उसके बेटे व पौत्र को लाठियों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

अपराधियों के बढ़ते हौंसले के तहत लाठी डण्डो से लैस बदमाशों ने जालौन के कालपी कस्बे में रहने वाले आभूषण व्यवसायी राम किशन गुप्ता(75) के घर धावा बोल दिया। आधी रात के बाद घर में घुसे बदमाशों के बारे में किसी को पता भी नहीं चल सका। बदमाशों ने घर में घूसकर जमकर लूटपाट की। इस बीच राम किशन की आंख खुल गयी। उसने देखा की कि कुछ लोग घर के भीतर घुसे हुए हैं तथा लूट का प्रयास कर रहे हैं।

यह देखकर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। राम किशन की अवाज सुनकर घर के अन्य सदस्य भी जग गए। राम किशन को शोर मचाता देख बदमाशों ने उसे पीट दिया। अधिक पिटाई होने के बाद बदमाशों ने धारदार हथियार से उस पर हमला किया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गए। इसी दौरान राम किशन के पुत्र नरेश व पौत्र विशाल भी बाहर आ गए।

बदमाशों ने उन पर लाठी डण्डों से हमला कर दिया। कुछ ही देर में दोनों बेहोश हो गए। दोनों की बेहोश के बाद बदमाश लूटपाट कर भाग निकले। आस-पास के लोगों को उस वक्त घटना की जानकारी हुई जब नरेश व विशाल ने होश में आकर पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को चिकित्सालय भेजने की व्यवस्था की तथा शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार हत्या लूटपाट की नियत से की गयी तथा पुलिस ने आंशका जतायी कि इसमें घुमन्तू गिरोह का हाथ हो सकता है। पुलिस हत्या की जांच शुरू कर दी है।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+