भीख मंगवाने के लिए मासूम का अपहरण

वजीरगंज थानान्तर्गत जनता नगरी निवासी मोबीन ने बुधवारको पुलिस में शिकायत दर्ज करायी कि उनकी डेढ़ वर्ष की बच्ची का किसी ने अपहरण कर लिया। बच्ची अलीशा घर के बाहर खेल रही थी। अपहरण का मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने जब खोजबीन की तो मामले में शकील नाम के व्यक्ति तथा उसके बहनोई रजा हुसैन, बहन हदीसा और मकान मालिक अतीक को गिर तार किया गया।
गुरुवार जनता नगरी के ही इलाके निकट सिटी स्टेशन के पास से अलीशा को बरामद कर लिया गया। बच्ची के अपहरण में शामिल बाराबंकी निवासी शकील अहमद उसकी बहन शकीला को पुलिस ने गिरतार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि शकील के बहनोई रजा हुसैन उसकी पत्नी हदीसा और मकान मालिक अतीक को भी गिर तार किया गया। पूछताछ के दौरान अपहरणकर्ताओं ने बताया उन्होंने मासूम अलीशा का अपहरण भीख मंगवाने के लिए किया था।
पुलिस ने बताया कि अपहरणकर्ता बच्ची को बिहार लेकर जाने की फिराक में थे। पुलिस ने बताया कि अपहरण के आरोप में पकड़े गए सभी लोग भीख मांगते है। तथा जनता नगरी में अतीक के मकान में तीन हजार रुपय बतौर किराया देकर रहते थे।












Click it and Unblock the Notifications