आंदोलन की ताकत या राजनीतिक रंग! बढ़ा किसानों का मुआवजा

मतलब 12.5 प्रतिशत। नई दरें एक अप्रैल 2011 से लागू मानी जाएंगी। अब नोएडा में रिहायशी सेक्टरों में सर्किल रेट न्यूनतम 17,820 रुपये और अधिकतम 49,005 रुपये प्रति वर्ग मीटर तक होंगे। ग्रेटर नोएडा में आवासीय दर 11,550 रुपये से बढ़कर 12,993 रुपये प्रति वर्ग मीटर हो गई है। यमुना प्राधिकरण में आवासीय दर 5650 रुपये से बढ़ाकर 6356 रुपये प्रति वर्ग मीटर कर दी गई है। पिछले वर्ष 30 अप्रैल 2010 को प्राधिकरण ने सर्किल रेट में 10 प्रतिशत की वृद्धि की थी।
शाहदरा ड्रेन पर बनेगी एलिवेटेड सड़क
बारापुला की तर्ज पर प्राधिकरण अब शहर में भी शाहदरा ड्रेन पर एलिवेटेड रोड तैयार करेगा। इसका निर्माण चिल्ला रेगुलेटर से कालिंदी कुंज तक 5.8 किलोमीटर के दायरे में किया जाएगा। यह रोड सेक्टर 14 व 14ए के बीच से होते हुए फिल्म सिटी के पीछे होते हुए सेंट्रल पार्क के बगल से कालिंदी कुंज तक जाएगा। इससे गोल चक्कर से झुंडपुरा तक के उद्योग मार्ग, रजनीगंधा चौराहे से सेक्टर 12-22-56 तिराहे तक (एमपी वन) के मार्ग, फिल्म सिटी तिराहे से सेक्टर 60 चौराहे (एमपी दो) तक के मार्ग और एक्सप्रेस-वे को जोड़ा जा सकता है।
;











Click it and Unblock the Notifications