आगरा में एक ही परिवार के चार की हत्या

आगरा जिले के फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र में कोरई गांव निवासी राकेश चौधरी का जयपुर आगरा रोड पर नमस्कार के नाम से ढाबा है। ढाबा बंद कर राकेश(45) घर लौटा। घर पर मौजूद पत्नी पुष्पा उर्फ गुड्डी (40), बेटी डाली (9), बेटा गुल्लू (3) व गोलू (5) मौजूद थे। घर जाकर राकेश भी बच्चों के साथ सो गया। तड़के करीब 3 बजे बदमाश दीवार कूदकर राकेश के घर में घुस गए।
किसी के घर में प्रवेश करने की आहट पाकर राकेश जग गया उसने अपनी पत्नी पुष्पा को भी जगा दिया। दोनों ने देखा कि कुछ बदमाश घर में घुस आए हैं। विरोध करने पर बदमाशों ने हथौड़े व कुल्हाड़ी से दोनों पर हमला कर दिया। बदमाशों ने कमरे में सो रहे बच्चों को भी नहीं बक्शा। उन पर भी हथौड़े से कई वार कर किये जिससे सभी बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए। बदमाश परिजनों को मरणासन्न छोड़ कर फरार हो गये।
सुबह आस पास के लोगों ने घर का दरवाजा खुला हुआ देखकर भीतर झांका तो नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए। लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस सभी को अस्पताल ले गयी। चिकित्सकों ने बताया कि राकेश, पुष्पा, बेटी डाली व बेटे गुल्लू की मौत हो गई। जबकि बेटा गोलू की हालत ग भीर बनी हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आशंका जतायी कि राकेश व उनके परिवार की हत्या रंजिश के चलते की गयी है।












Click it and Unblock the Notifications