अमेरिका का दुश्मन नम्बर 2 मुल्ला उमर अभी जिंदा है: तालिबान

विभिन्न मुद्दों पर हुई प्रेस कांफ्रेस में मुल्ला उमर के बारे में पूछे जाने पर चिदंबरम ने कहा, हमें कुछ जानकारी थी लेकिन आज जो खबरें आई हैं वो मौत की हैं। इस बारे में इंतजार करना ही सही होगा। इससे पहले अफगानिस्तान के एक निजी समाचार चैनल ने दावा किया था कि अफगान तालिबान के मुखिया मुल्ला उमर पाकिस्तान में एक ड्रोन हमले में मारे गए है। बीबीसी के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुल्ला उमर क्वेटा से उत्तरी वजीरिस्तान जाते समय मारा गया।
हालांकि पाकिस्तान के एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि वो उमर के मारे जाने की ख़बर की पुष्टि नहीं कर सकते हैं। माना जाता है कि अफगानिस्तान और तालिबान का नेतृत्व मुल्ला उमर के हाथों में है। 1980 में सोवियत संघ की सेना के साथ लड़ते हुए उसकी एक आँख चली गई थी। मुल्ला उमर और उनके साथी अब तक पकड़ से बाहर हैं और माना जाता है कि वो ही तालिबान को दिशा निर्देश देता हैं।
2003 में अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई ने लंदन के टाइम्स अख़बार को बताया था कि तालिबान नेता मुल्ला मोहम्मद उमर को पाकिस्तान के क्वेटा शहर में देखा गया था। राष्ट्रपति करजई का कहना था कि उन्हें जानकारी मिली है कि मुल्ला उमर को क्वेटा की एक मस्जिद में देखा गया।
;











Click it and Unblock the Notifications