'भट्टा परसौल की शांति भंग कर रहे हैं कांग्रेसी'

After arresting and releasing Congress leader Sachin Pilot, Uttar Pradesh government has said that Congress leaders are breaking laws at Bhatta Parsaul.And that will not be tolerated
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति के सबसे गर्म मुद्दे भट्टा परसौल पर राज्‍य सरकार ने कहा है कि कांग्रेसी नेता रह-रहकर गांव की शांति भंग कर रहे हैं। केन्द्रीय संचार राज्यमंत्री सचिन पायलट को यूपी पुलिस ने उस वक्त गिरफ्तार करने व छोड़ देने के बाद बसपा ने यह बात कही वो भी पुलिस का बयान आने के बाद।

उत्तर प्रदेश की राजनीति में भूचाल मचा देने वाले क्षेत्र भट्टा पारसौल में सचिव पालयट ने प्रवेश करना चाहा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रघुवीर लाल ने उन्हें गांव के निकट ही गिर तार कर लिया। श्री लाल के अनुसार संचार मंत्री को कविनगर के लालकुआं के पास से गिरफ्तार किया उनके साथ करीब 300 समर्थक भी थे। श्री पायलट ने रविवार को उन किसानों से मुलाकात की जिन्हें किसानों को आन्दोलन के लिए उकसाने तथा हंगामा करने के आरोप में डासना जेल में बंद किया गया है।

किसानों से मुलाकात के बाद भट्टा परसौल गांव जाने की कोशिश की लेकिन वे सफल न हो सके। उन्हें राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर लालकुआं के पास गिर तार कर लिया गया। उन्हें उत्तर प्रदेश की सीमा के बाहर दिल्ली ले जाकर मुक्त कर दिया गया। श्री पायलट ने कहा कि वह तो सिर्फ गांव के पीडित परिवारों से मिलने जा रहे थे।

उन्होंने कहा कि उन्होंने कोई कानून नहीं तोडा है फिर भी मायावती सरकार उन्हें गिर तार करवा रही है। कांग्रेसियों का कहना है कि यह कमाल की बात है कि एक ओर यूपी पुलिस के आला अधिकारी कहते हैं कि क्षेत्र के हालात सामान्य हैं दूसरी ओर क्षेत्र में धारा 144 लगे होने की बात की जाती है। लोगों को कहना है कि दोहरे बयान सिर्फ बसपा सरकार के राज में ही दिए जा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+