यूपी पुलिस ने अपराधियों से लडऩे की कसम खायी

लखनऊ। राजीव गांधी की पुण्‍य तिथि पर आतंकवाद विरोधी दिवस मनाते हुए उत्‍तर प्रदेश पुलिस ने एक बार फिर अपराधियों से लड़ने की कसम खायी है। चौबीस घंटे लूट खसोट व गरीबों का शोषण करने वाली पुलिस ऐसा न करे। पुलिस जनता की मद्द को तत्पर रहे अपराधियों व आतकंवाद के खिलाफ डटकर मुकाबला करें। आतंकवाद विरोधी दिवस पर पुलिस महानिदेशक कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलायी गई।

प्रदेश में अपराध का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। महिलाओं व गरीबों पर अपराधियों से अधिक पुलिस जर्म कर रही है। पुलिस पर आरोप है कि वह अपराधियों का साथ देती है। पुलिस फाइलों में ऐसे सैकड़ों उदाहरण मिल रहे हैं कि पुलिस की मदद से अपराधी घटनाओं को अंजाम देते हैं। हाल ही में कानपुर में एक पुलिस सिपाही पर सेक्स रैकेट चलाने का मामला प्रकाश में आया। इन सारी हकीकतों को दरकिनार करते हुए महानिदेशक करमवीर सिंह ने तैनात अधिकारियों शपथ दिलाई की वे आतंकवाद का डटकर मुकाबला करेंगे।

आतंकवद विरोधी दिवस मनाते हुए श्री सिंह ने उम्‍मीद जतायी कि पुलिस अधिकारी अपराधियों का साथ नहीं देंगे। शपथ दिलाते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस समाज के सभी वर्गों के लिए शान्ति एवं सामाजिक सद्भाव कायम करने तथा मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली विघटनकारी शक्तियों से लडऩे की शपथ लें। इस मौके पर विशेष महानिदेशक पुलिस बृजलाल समेत कई पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+