वीवीआईपी मेहमानों का ठिकाना बना तिहाड़ जेल

राजा तिहाड़ की जेल संख्या एक में बंद हैं। उनके साथ इस घोटाले से जुड़े कई कॉरपोरेट अधिकारी व व्यवसायी जो घोटाले में आरोपी हैं, जेल संख्या-एक में हैं। इनमें पूर्व दूरसंचार सचिव सिद्धार्थ बरुआ के अलावा आरके चंदोलिया, शाहिद बलवा, आसिफ बलवा, राजीव अग्रवाल, सुरेंद्र पिपारा व गौतम दोषी जेल संख्या एक में बंद हैं। इसके अलावा 2जी मामले में ही अन्य आरोपी हरि नायर, संजय चंद्रा व विनोद गोयनका तीन नंबर जेल में बंद हैं।
घोटाले से जुड़े दो अन्य आरोपी कनीमोझी व शरद कुमार शुक्रवार को तिहाड़ पहुंच गए। वहीं सीडब्ल्यूजी घोटाले के आरोपी सुरेश कलमाड़ी, सुरजीत लाल, एबी प्रसाद, पूर्व सीडब्ल्यूजी सचिव ललित भनोट व पूर्व महानिदेशक वीके वर्मा चार नंबर जेल में बंद हैं। इनके अलावा कई और भी हाईप्रोफाइल कैदी जेल में बंद हैं। उन कैदियों में मनु शर्मा, विकास यादव, आरके शर्मा, माधुरी गुप्ता, शारदा जैन व हाल ही में कबूतरबाजी के आरोप में तिहाड़ पहुंचे क्रिकेटर जैकब मार्टिन शामिल हैं। तिहाड़ प्रशासन का कहना है कि कोई भी कैदी वीआइपी नहीं होता। हां वह हाईप्रोफाइल जरूर हैं। उन कैदियों को सुरक्षा देने में जेल प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications