नया दावा- पांच साल पहले मर चुका था लादेन
बेर्कन सीआईए का वो एजेंट था, जो अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तैनात था। उसने रूस के टेलीविजन रशिया वन को दिये गये साक्षात्कार में यह दावा किया कि गंभीर बीमारियों के कारण ओसामा की मौत 2006 में हो चुकी थी। ओसामा मौत के वक्त बेहद कमजोर हो गया था। ओसामा की मौत के वक्त उसके साथ चेचेन्या के दो आतंकी उसके साथ थे। सैमी अयूब और महमूद अंत तक ओसामा के साथ थे। उन्हीं ने उसे दफनाया था। उस दौरान जब ओसामा की मौत की खबर आयी थी, तब बेर्कन ने ही वॉशिंगटन को इसकी जानकारी दी थी।
ओसामा चाहता था कि उसे अफ्गानिस्तान-पाकिस्तान के बॉर्डर पर दफनाया जाये। इसलिए उसे वही दफनाया गया। बेर्कन ओसामा से पहली बार 1992 में चेचेन्या में मिला था। तब वे दोनो सुरक्षाकर्मी उसके साथ थे। ओसामा उन पर सबसे ज्यादा विश्वास करता था।
बेर्कन का दावा है कि ओसामा का एक बॉडीगार्ड सैमी कुछ महीने पहले अमेरिका की गिरफ्त में आ गया। तब उसी ने अमेरिका को उस जगह का पता बताया जहां ओसामा की लाश दफ्न थी। बेर्कन का दावा है कि अमेरिकी कमांडो पहले उस स्थान पर गये और कब्र खोद कर ओसामा की लाश अमेरिका ले गये। वहां उसे डीप फ्रीज़र में रख दिया और एबटाबाद सैन्य ऑपरेशन की रणनीति तैयार की। अमेरिका ने यह सब इसलिए किया क्योंकि वो दुनिया के सामने अपनी शक्ति का प्रदर्शन करना चाहता था। लेकिन यह सब करके अमेरिका ने पूरी दुनिया को बेवकूफ बनाया है।
पूरी रणनीति के साथ अमेरिका ने इस्लामाबाद से 100 किलोमीटर दूर हमला बोला और दुनिया से कह दिया कि ओसामा मारा गया। बेर्कन का कहना है कि अगर यह सच नहीं है, तो ओसामा को मारने के ठीक बात अमेरिका ने उसका शव दुनिया के सामने क्यों नहीं रखा।
वहीं अमेरिका की एक मैगज़ीन वेटरे टुडे के संपादक गार्डर डफ का दावा है कि ओसामा की मौत 9/11 हमले के तीन महीने बाद ही 2001 में हो गई थी। अमेरिका ने एबटाबाद में ओसामा के क्लोन को मारा। डव के मुताबिक अफगानिस्तान में अमेरिका को लाश मिल गई और उसे छुपा दिया गया।
उधर एबटाबाद में उस कोठी के पड़ोस में रहने वाले लोगों का भी यही कहना है कि वहां रहने वाला व्यक्ति ही उसका असली मालिक था। अगर ओसामा के उस वीडियो पर गौर करें जिसमें ओसामा टीवी देख रहा है, उसमें उसने दायें हाथ से रिमोट पकड़ा है, जबकि असल में वो बाएं हाथ से काम करता था। वो निशाना तक बाएं हाथ से ही लगाता था।













Click it and Unblock the Notifications