मध्य प्रदेश: अतिक्रमण हटाने के विरोध में स्थानीय लोगों ने किया पथराव

अधिकारियों का कहना है कि मॉल को बनाने वाले राज ग्रुप ने एक सौ चालीस एकड़ ज़मीन पर अवैध कब्ज़ा किया हुआ है। आपको बताते चले कि डायनामाइट लगाकर इस मॉल को ध्वस्त कर दिया गया था। उल्लेखनीय है कि दरअसल 7 तारीख को प्रशासन ने जब मिनाल मॉल गिराये जाने की कार्रवाई की थी उसी वक्त वहां आस-पास के कई घरों को अवैध बताते हुए चिन्हित कर दिया गया था। आज जब प्रशासन का दस्ता फिर से वहां पर पहुंचा तो दहशत में लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।
जाहिर सी बात थी कि प्रशासन इस पर शांत नहीं बैठने वाला था। इसलिए भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए। भोपाल में मिनाल मॉल गिराने की कार्रवाई अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है। लोगों के मन में ये दहशत थी कि जब बड़े मॉल को तोड़ा जा सकता है तो घरों को क्यों नहीं। हालांकि प्रशासन ने साफ किया है कि घरों को लोकर तोड़-फोड़ की कार्रवाई नहीं की जाएगी और इसके लिए दूसरे रास्ते अपनाए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications