क्‍या आज होगा धरती का विनाश?

बेंगलुरू। ज्‍योतिषियों और वैज्ञानिकों ने यह काफी पहले कह दिया है कि एक दिन पृथ्‍वी पर प्रलय आयेगी और सब कुछ खत्‍म हो जायेगा। इस प्रलय में बड़ी-बड़ी इमारतें ध्‍वस्‍त हो जाएंगी, पेड़-पौधे, जंगल आदि सब नष्‍ट हो जाएंगे। तब सारे मनुष्‍यों की मौत हो जायेगी। किसी को नहीं पता कि ऐसा कब होगा।

अगर अमेरिका के एक प्रसिद्ध ज्‍योतिष की मानें तो आज शनिवार यानी 21 मई 2011 को यह होने वाला है। आप इस खबर को अफवाह समझकर ही पढ़ेंगे, लेकिन सोचने वाली बात यह है कि सिर्फ अमेरिकी ज्‍योतिष ही नहीं बल्कि महामाया कैलेंडर और पेरी सभ्‍यता के ज्‍योतिष भ मानते हैं कि आज नहीं तो दिसंबर 2012 में यह दुनिया जरूर नष्‍ट हो जायेगी।

अमेरिका के प्रसिद्ध ज्‍योतिष हेरॉल्‍ड कैंपिंग ने 10 साल पहले यह दावा किया था कि 21 मई 2011 को दुनिया में प्रलय आयेगी और सब कुछ खत्‍म हो जायेगा। 70 साल तक बाइबिल का गहन अध्‍ययन करने के बाद उन्‍होंने यह आंकलन लगाया था। उनका कहना है कि बाइबिल के मुताबिक 5, 10, 17 शुभ अंक होते हैं, इन्‍हें दो बार गुणा करने पर 722500 आता है। और ईसा मसीह को जिस दिन सूली पर चढ़ाया गया था। उस दिन से जोड़ें तो 722500वां दिन 21 मई 2011 निकलता है। इसी दिन दुनिया में प्रलय आनी है।

अब अगर माया सभ्‍यता की बात करें तो सूर्य के चुंबकीय क्षेत्र में लगातार बदलाव होते रहते हैं। 5125 साल में यह बदलाव आता है। इस बार यह बदलाव 21 दिसंबर 2012 में आना है। तब धरती खिसक जाएगी और तीव्र चुंबकीय बल के कारण धरती पलट जायेगी। माया कैलेंडर के अलावा पेरू की इंका सभ्‍यता ने भी दुनिया के नष्‍ट होने की तारीख लिख दी है। 800 साल पुरानी यह सभ्‍यता कहती है कि 25 दिसंबर 2012 को दुनिया खत्‍म हो जायेगी।

बात अगर आज की करें तो सुबह हो चुकी है दिन चढ़ रहा है। सब कुछ सामान्‍य चल रहा है। यानी ज्‍योतिष गणित एक बार फिर विज्ञान के आगे फेल साबित होती दिख रही है।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+