ऑनर किलिंग - पंजाब में पिता ने बेटी और उसके प्रेमी को काट कर फेंका
कई महीनों बाद जब वो गांव लौटा तो अपनी प्रेमिका के लिए ढेर सारे तोहफे लाया। अमरजीत के लिए सरबजीत सब कुछ बन चुका था। दोनों एक ही बिरादरी के थे और एक दूसरे के पड़ोसी भी। दोनों को लगा कि उनकी शादी के बची कोई अड़ंगा नहीं आने वाला। घर वाले तो दूर दुनिया वाले भी इस शादी से इंकार नहीं करेंगे। लेकिन???
ये तीन प्रश्नचिह्न तीन बड़े सवाल लेकर खड़े हुए हैं। पहला- क्या सरबजीत-अमरजीत की शादी हुई। उत्तर है नहीं। तो उनका क्या हुआ? उत्तर हत्या। किसने की? अमरजीत के पिता ने। जी हां पंजाब और हरियाणा में जब किसी लड़के-लड़की की हत्या होती है तो उनके जवाब यही होते हैं। असल में ये जवाब साफ दर्शा रहे हैं कि यह ऑनर किलिंग का मामला है।
शुक्रवार की रात सरबजीत और अमरजीत खेत में मिलने गये थे। उसके बाद घर नहीं लौटे। शनिवार की सुबह खेत के पास से गुजर रहे लोगों को सरबजीत और अमरजीत की लाशें पड़ी मिलीं। दोनों की गला रेत कर हत्या की गई थी। शवों के मिलने की खबर से गांव में सनसनी फैल गई।
देखते ही देखते भीड़ लग गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और तुरंत दोनों के घर पहुंची। पता चला कि अमरजीत के पिता कुलविंदर सिंह और दो भाई गुरप्रीत सिंह व हरप्रीत सिंह घर में नहीं हैं।
सरबजीत के गमगीन घर वालों के आरोपों के आधार पर पुलिस ने तुरंत हत्या का मामला दर्ज किया और तीनों की धरपकड़ के लिए निकल पड़ी। दोपहर बाद कुलविंदर खुद पुलिस के पास पहुंच गया और आत्मसमर्पण कर दिया। कुलविंदर ने आत्मसमर्पण करते हुए कहा कि उसी ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी की हत्या की है। हालांकि वो बार-बार कहता रहा कि उसके बेटों का इसमें कोई हाथ नहीं है।
पुलिस ने फिलहाल उसे गिरफ्तार गर लिया है और भाईयों की धरपकड़ के लिए अभियान तेज़ कर दिया है। यही नहीं किसी प्रकार के गुटीय संघर्ष की आशंका को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
;












Click it and Unblock the Notifications