दिल्ली: बैग में बरामद युवती की लाश ने मचाया हड़कम्प

इस कमरे में वो अकेला ही रहता था। हालांकि पिछले 15 दिन से उसका कोई अता-पता नहीं है। शुक्रवार को जब मकान मालिक किराया लेने आया तो उसने देखा कि कमरे से बदबू आ रही है। पुलिस बुलाने के बाद जब कमरे का ताला तोड़ा गया तो उसमें बैग में छिपाकर रखी गई लड़की की लाश मिली। पुलिस की मानें तो बैग में जिस लड़की की लाश मिली है उसकी उम्र करीब 20 साल है।
आगे की जांच के लिए लड़की की लाश को दीन दयाल अस्पताल भिजवा दिया गया है। पुलिस के मुताबिक नाइजीरिया के जिस लड़के ने दो महीना पहले मकान किराए पर लिया था, उसका पुलिस वेरिफिकेशन भी नहीं हुआ था। फिलहाल ये भी पहचान नहीं हो पाई है कि वो लड़की भारतीय है या फिर नाइजीरियाई मूल की। पुलिस मकान मालिक और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की गुत्थी सुलझाने में जुट गयी है। अभी तक की छानबीन में यह भी पता चला है कि कमरा तो उस नाइजीरियाई लड़के ने अकेले किराये पर लिया था लेकिन उसके तीन-चार साथी अक्सर आते-जाते रहते थे। पुलिस इन सभी की तलाश में जुट गई है।












Click it and Unblock the Notifications