कांगेस-बसपा में तकरार से राजनीतिक सरगर्मी तेज़

बसपा सुप्रीमो मु यमंत्री मायावती ने एलान किया पार्टी कांग्रेस के खिलाफ आगामी 31 मई को राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने जिस प्रकार वाराणसी में बसपा सरकार के खिलाफ खुली जंग का एलान किया उसके बाद मायावती का पलटवार करना लाजिमी हो गया है। ज्ञात हो कि राहुल गांधी ने कहा था कि वह सुश्री मायावती के खिलाफ राज्य के हर गांव में जायेंगे और लोगों को सरकार की असलियत बताएंगे।
उन्होंने मुख्यमंत्री मायावती के उस बयान पर भी आश्चर्य जताया कि राज्य को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून मनरेगा की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि मु यमंत्री गरीबों का हित नहीं चाहती हैं। श्री गांधी ने कहा था कि यदि सरकार कह रही है कि भटटा पारसौल गांव के हालात ठीक है तो फिर वहां धारा 144 क्यों लगायी गयी है।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था के लिए मु यमंत्री मायावती पर निशाना साधते हुये कहा कि जिनके घर शीशे के होते हैं वह दूसरों के घर पत्थर नहीं फेंकते हैं। श्रीमती गांधी ने कहा था कि भ्रष्टाचार के कारण ही राज्य का विकास नहीं हो सका और कानून व्यवस्था की खराब स्थिति के कारण राज्य में कोई उद्योग नहीं लगा।
कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए मायावती ने कहा कि भट्टा परसौल के किसानों को लेकर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलने वाले राहुल गांधी के आरोप झूठे व निराधार हैं। कैबिनेट सचिव शशांक शेखर सिंह ने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेताओं ने भट्टा परसौल प्रकरण में 74 लोगों के मारे जाने तथा महिलाओं के साथ बलात्कार होने की बात मीडिया में कहकर सनसनी फैलाने की कोशिश की।
अब कांग्रेस यह सफाई दे रही है कि उसकी तरफ से ऐसा कुछ कहा ही नहीं गया। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस को किसानों की इतनी ही चिन्ता है तो उन्हें अपनी पार्टी की सरकार द्वारा शासित महाराष्ट्र के जैतापुर में परमाणु बिजली घर, उडीसा में पास्को तथा महाराष्ट्र में ही नवी मु बई में इण्टरनेशनल एयरपोर्ट बनाने के लिए छीनी जा रही लाखों हेक्टेयर भूमि को बचाकर किसानों के हितों की रक्षा करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष कहती हैं कि राज्य में कानून का राज्य खत्म हो गया है। केन्द्र में सत्तासीन प्रगतिशील गठबंधन की सरकार हैं यदि राज्य में कानून व्यवस्था है ही नहीं तो वह कार्रवाई क्यों नहीं करती। राज्य पर शासन कर रही बसपा से केन्द्र में सरकार चलाने के लिए कांग्रेस ने समर्थन क्यों ले रखा है।












Click it and Unblock the Notifications