गलत मोस्ट वॉन्टेड सूची पर भाजपा ने चिदंबरम से मांगा इस्तीफा

भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष और सांसद मुख्तार अब्बास नकवी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पाकिस्तान को सौंपी गयी सूची में गड़बड़ी होना छोटी भूल नहीं है इससे आतंकवाद के खिलाफ चल रही लड़ाई में देश का पक्ष कमजोर हुआ है। उन्होंने इस गलती व लापरवाही के लिए गृह मंत्री पी. चिद बर को तत्काल पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
श्री नकवी ने कहा कि आतंकवाद कोई मामूली समस्या नहीं है। आतंकवाद की समस्या से देश आज से नहीं कई वर्षों से दो चार हो रहा है ऐसे में सरकार की ओर से इस प्रकार की गड़बड़ी हो इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। जब अपराधियों की सूची देने में ही गड़बड़ी हो रही है तो इससे यह अंदाजा तो लगाया ही जा सकता है कि केन्द्र इस समस्या को लेकर कितना गंभीर है।
उन्होंने कहा कि इसे एक भूल मानकर स बन्धित अधिकारियों पर कार्रवाई कर देने से भर से गृहमंत्री अपनी जि मेदारी से बच नहीं सकते। उन्हें इसकी सीधी जि मेदारी लेनी होगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को सौंपे 50 मोस्टवांटेड आतंकवादियों की सूची में दो नाम ऐसे पाये गये हैं जो भारत में ही हैं। एक मु बई आर्थर रोड जेल में बंद है और दूसरा जमानत पर रिहा होकर पुणे में रह रहा है। बावजूद सरकार को इसका पता ही नहीं।












Click it and Unblock the Notifications