शहीद नहीं, मासूमों का हत्यारा था ओसामा: बराक ओबामा

गौरतलब है कि अमेरिका ने 1 मई की रात को पाकिस्तान में 9/11 के मास्टर माइंड और अलकायदा के सरगना ओसामा बिन लादेन को खुफिया कार्रवाई में मार गिराया था।
ओबामा ने अपने भाषण में कहा, 'ओसामा बिन लादेन कोई शहीद नहीं है, वो हजारों मासूमों का कातिल है। ओसामा ने दुनिया को सिर्फ नफरत का संदेश दिया। ओसामा ने मुसलमानों के मन में पश्चिमी देशों के खिलाफ नफरत भरी। ओसामा ने मासूम लोगों के खिलाफ नफरत फैलाई और उसे अमन कहा।'
ओबामा ने कहा, 'ईराक में कई साल की लड़ाई के बाद हमने अपने 100,000 सैनिकों को वापस बुला लिया है। हमने अफगानिस्तान को उखाड़ फेंका और इस साल जुलाई में हम अफगानिस्तान से भी अपनी सेना वापस बुलाना शुरु कर देंगे।'












Click it and Unblock the Notifications