ऐतिहासिक पल में ममता बनर्जी ने ली सीएम पद की शपथ

सुबह ममता बनर्जी ने अपने घर से निकले से पहले मां गायत्री देवी के चरण स्पर्श किये और राज भवन के लिए रवाना हुईं। वो भी किसी लाव-लश्कर के साथ नहीं, बल्कि साधारण सी सैंट्रो कार में। रास्ते में ममता हरीष चटर्जी रोड स्थित कालीघाट मंदिर पहुंची और मां के दर्शन के बाद राजभवन गईं।
राजभवन के उत्तरी द्वार पर ममता ने अपनी कार खड़ी की और अंदर पैदल गईं। इस दौरान हजारों की संख्या में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता व समर्थक राजभवन के बाहर मौजूद थे। सभी ममता के जयकारे लगा रहे थे। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचारजी और वाम दलों के नेता बिमन बोस भी मौजूद थे।
जमीन से जुड़ी हुईं ममता बनर्जी अपने सादे जीवन और उच्च विचारों के लिए जानी जाती हैं। उनकी इसी सादगी पर पश्चिम बंगाल की जनता में अटूट विश्वास है। अब देखना यह है कि ममता अपने बंगाल के विकास के लिए क्या करती हैं।
गौरतलब है कि गुरुवार की शाम ममता बनर्जी ने केंद्रीय रेल मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। उनकी जगह केंद्र ने मुकुल रॉय को रेल मंत्री बनाया है।












Click it and Unblock the Notifications