किसानों के नाम पर फूहड़ राजनीति कर रही है कांग्रेस: मायावती

Congress is politicizing land issue - accusing Mayawati on Congress
लखनऊ। फॉरेंसिक जांच में भट्ठा परसौल गांव की राख में मानव अवशेष न होना प्रमाणित हो जाने के बाद उत्‍तर प्रदेश सरकार ने कांग्रेस के प्रति कड़ा रुख अपनाते हुए पलटवार कर दिया है। गुरुवार को नेहरु भवन के पंचम तल पर मुख्‍यमंत्री की तरफ से केबिनेट सचिव शशांक शेखर सिंह ने प्रेस कांफ्रेस कर कांग्रेस के नेताओं को गैर जिम्‍मेदार करार दिया है। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस किसानों की आड़ में गंदी राजनीति कर रही है।

श्री सिंह ने कहा कि मैं एक बात साफ कर देना चाहता हूं कि किसानों की आड़ में गुंडों व माफिया को बचाने, राजनीति चमकाने के लिये कांग्रेस जो गैरजिम्मेदाराना बयानबाजी कर रही ह‍ै उसे किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जायेगा। कांग्रेस के नेताओं को बताना चाहिए किसानों का यह कैसा आंदोलन था जिसमें अवैध हथियारों का खुलकर प्रयोग किया? कैबिनेट सचिव के अनुसार राख के ढेर की प्रारम्भिक जांच रिपोर्ट में मानव अवशेष नहीं मिले है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि राख के ढेर में विस्फोटक तो नहीं रखा गया था।

चार पांच दिनों में इसकी जांच रिपोर्ट मिल जाने की सम्भावना है। भट्टा पारसौल गांव में भूमि के अधिग्रहण को लेकर कोई विवाद नहीं थी, फिर भी विपक्षी नेताओं ने घटना को किसानों की जमीन के मुआवजे से जोड़ा। कैबिनेट सचिव ने कहा कि भट्टा पारसौल में दुराचार की भी पुष्टि नहीं हुई है। राजनीतिक लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाओं की गरिमा के साथ खिलवाड़ दुर्भाग्यपूर्ण है और बलात्कार के झूठे आरोप लगाने वाले लोगों को यह बताना चाहिए कि क्या वे अपनी बहू-बेटियों के बारे में इस तरह का गैर जिम्मेदाराना बयान दे सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+