अब भाजपा का राज्यपाल हटाओ, कर्नाटक बचाओ अभियान

पांच दिन के इस अभियान के अंतर्गत येदियुरप्पा अपने कार्यकर्ताओं के साथ 11 जिलों में जायेंगे और राज्यपाल के खिलाफ आवाज़ को बुलंद करने का काम करेंगे। भाजपा ने भारद्वाज को हटाने के लिए राष्ट्रपति को पांच दिन का समय दिया है। शुक्रवर को पार्टी की एक बैठक के बाद तय हुआ कि ऐसे राज्यपाल जिन्होंने बिना आधार पर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करने की बात कही उन्हें पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है।
राज्यपाल हटाओ अभियान के अंतर्गत येदियुरप्पा की टीम रायचुर, मैंगलोर, टुमकुर, कोलार और बागलकोट में जाएंगे। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि अगर राज्यपाल को हटाया नहीं गया तो उनका यह आंदोलन तेज़ होगा, जिसका प्रभाव पूरे राज्य में देखने को मिलेगा।
;











Click it and Unblock the Notifications