यूपी में जमीन विवाद में युवक की हत्या

Murder
लखनऊ। जमीन विवाद के चलते पिता-पुत्र ने विरोधी पक्ष के व्यक्ति को उस वक्त गोली मार दी जब वह खेत में फसल काट रहा था। किसान बॉबी को गोली मारने के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। गोली चलने के बाद मौके पर पहुंचे गांव वालों ने घायल बॉबी को अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई।

फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के जसराना गांव निवासी गजवीर सिंह का बेटा बॉबी खेत में फसल काट रहा था। उसी वक्त गांव का सुनील अपने पिता सियाराम के साथ उसके पास पहुंचा।

सुनील व बॉबी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी। कुछ ही देर में बात मारपीट तक पहुंच गयी। शोर शराबे की आवाज सुनकर आस-पास के लोग भी उनकी ओर आने लगे। उसी वक्त सुनील ने सुनील ने तमंचा निकालकर बॉबी के ऊपर फॉयर कर दिया। गोली लगते ही बॉबी जमीन पर गिर गया।

उसके शरीर से बहते खून व गांव वालों को अपनी ओर आता देखकर पिता व पुत्र मौके से भाग निकले। गांव वालों ने उन्हें पकडऩे का प्रयास किया लेकिन पिता पुत्र के पास हथियार होने के कारण कोई उनका पीछा करने की हि मत नहीं जुटा सका। बॉबी को लहूलुहान देखकर गांव वाले उसे चिकित्सालय लेकर भागे लेकिन चिकित्सालय पहुंचने में उन्हें देर हो गयी। चिकित्सकों ने बॉबी को मृत घोषित कर दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने सुनील व उसके पिता सियाराम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

गांव वालों ने पुलिस को बताया कि बॉबी के चाचा ने अपना खेत बेचा सियाराम को बेचा था लेकिन बॉबी को यह बात अच्छी नहीं लगी। खेत बेचते वक्त बॉबी ने इसका विरोध किया था। तभी से दोनों परिवारों के बीच रंजिश चली आ रही थी। कई बार दोनों में झगड़े भी हो चुके हैं आखिर आज सियाराम वसुनील ने बदला लेने की नियत से बॉबी को गोली मार दी। पुलिस सुनील व उसके पिता की तलाश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+