उत्तर प्रदेश में आई आंधी ने ली 56 लोगों की जानें

यहां निर्माणाधीन हाईटेंशन बिजली ट्रांसमिशन टॉवर एंगल (विद्युत खंभा) गिरने से उस पर काम कर रहे पश्चिम बंगाल के पांच मजदूरों की दबकर दर्दनाक मौत हो गई। उधर, तेज अंधड़ के चलते सैकड़ों छप्पर, टिन शेड व विद्युत पोल उड़ गये। पेड़ों के गिरने से यातायात व विद्युत पोल गिरने से विद्युत आपूर्ति घंटों बाधित रही।
आंधी-पानी में वाराणसी के कटिंग मेमोरियल मैदान में कांग्रेस अधिवेशन के लिए लगाये गये पंडाल के धराशायी होने से कांग्रेसियों को अधिवेशन स्थल बदलना पड़ा है। आंधी-पानी के कहर में सर्वाधिक आठ मौतें सिद्धार्थनगर जिले में हुई है। वाराणसी व जौनपुर में सात-सात तथा भदोही, मीरजापुर, बस्ती व अंबेडकरनगर में पांच-पांच लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। गोरखपुर, गाजीपुर व रमाबाईनगर में दो-दो तथा सीतापुर, रायबरेली, मऊ व महराजगंज में एक-एक मौत हुई है।
;











Click it and Unblock the Notifications